नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्र का भव्य समागम

रेवाँचल टाईम्स – मंडला पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी मंडला में पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य समारोह आयोजित हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी 1993 में इसकी शुरुआत हुई,तब से विद्यालय में पढ़े विद्यालय के पूर्व छात्र विभिन्न पदों पर आसीन हैं। एस पी,एस डी एम,ए सी पी, सी ई ओ, नायब तहसीलदार, एस डी ओ पी,डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकिंग सेवा, शिक्षक, न्यायालय, पुलिस सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इस सम्मेलन में जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी में पूर्व में पढ़े लगभग 100 छात्रों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।सम्मेलन में उपस्थित पूर्व छात्रों ने विद्यालय में वर्तमान में अध्यनरत छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में जॉब के लिए उनका मार्गदर्शन किया तथा उन्हें अच्छे परिणाम के लिए प्रोत्साहित भी किया इस अवसर पर उपस्थित पूर्व छात्र ए सी पी क्राइम ब्रांच इंदौर देवेंद्र ध्रुवे में एक सकारात्मक कहानी के माध्यम से प्रोत्साहित किया तथा हर क्षेत्र में अपने छोटे भाई बहनों को मदद एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। विद्यालय प्राचार्य डॉ सुशील कुमार राय ने पूर्व छात्रों का स्वागत किया तथा उनसे अपेक्षा व्यक्त की कि इसी तरह से आकर छात्रों का हौसला बढ़ाते रहना है। पूर्व छात्रों द्वारा दिए गए सेल्फी प्वाइंट का उदघाटन भी किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था श्री शरद जायसवाल पूर्व छात्र प्रभारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ और छात्र उपस्थित रहे। पूर्व छात्र और स्टॉफ की बैठक के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.