वाश एंड व्हील योजना के तहत होगी नियमित साफ सफाई, बांटे गए स्वक्ष्छता उपकरण

“जनपद बजाग में सुशासन दिवस के अवसर पर दिलाई गई शपथ”

“वॉश ऑन व्हील्स योजना का उद्देश्य स्वच्छता के साथ युवाओं को रोजगार प्रदान करना”

रेवांचल टाइम्स बजाग – जनपद पंचायत के सभागार में सामान्य सभा एवं आकांक्षी ब्लॉक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष फूलकली मरावी, उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, रामबाबू देवांगन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद सदस्य सहित सभी खंड स्तरीय विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में मनरेगा का नाम परिवर्तन कर ग्रामीण भारत जी राम जी के बारे में बताया गया। एक बगिया मां के नाम अभियान की समीक्षा,शहद उत्पादन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जनपद सदस्यों से आग्रह किया गया। खेत तालाब के हितग्राहियों को होने वाले लाभों की चर्चा की गई, जिसमें सब्जी उत्पादन, मत्स्य पालन, और कृषि के लाभ संबंधी चर्चा की गई।

 

महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की गई, जिसमें तरच,पिपरिया में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की समीक्षा, एनीमिया की जागरूकता तथा उसकी जागरूकता हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रस्तावित जनपद पंचायत भवन की गुणवत्ता की समीक्षा अध्यक्ष द्वारा की गई।

छात्रावास में सभी जनपद सदस्यों से निरीक्षण करते रहने का आग्रह एवं उनकी स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने संबंधी चर्चा की गई। वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता उत्पादन लाभांश की राशि, वन अधिकार पटटो की समीक्षा की गई। विद्युत विभाग द्वारा हर घर बिजली योजना, धरती आबा के अंतर्गत हर घर बिजली की जानकारी दी गई। राम बाबू देवांगन ने बताया कि
वॉश ऑन व्हील्स डिंडोरी की एक अनोखी योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत, मोबाइल इकाइयों के माध्यम से गांव-गांव जाकर शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है । इसका मुख्य उद्देश्य शौचालयों की सफाई के लिए एक संगठित और स्वच्छ दृष्टिकोण स्थापित करना और बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है।
वॉश ऑन व्हील्स योजना के तहत, स्वच्छता साथियों को आधुनिक उपकरण और सुरक्षा गियर प्रदान किए जाते हैं। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है और रूट चार्ट और अनुबंध निर्धारित किए जाते हैं। इस योजना से स्वच्छता साथियों की मासिक आय 25-30 हजार रुपए तक होगी। आकांक्षी ब्लॉक प्रोग्राम के अंतर्गत सभी विभागों एवं सभी इंडिकेटरों प्रमुख रूप से स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए काम करें।

बैठक में तहसीलदार भरत सिंह बट्टे, बी ई ओ अमोल सिंह, बी आर सी ब्रजभान सिंह गौतम,अजय मुकुंद पोल परिक्षेत्र सहायक,नरेंद्र पांडे प्रबंधक आजीविका, डॉ विकास जैन,ब्लॉक कॉर्डिनेटर नवल सिंह कुलस्ते, लोकेश पटेरिया,विनोद साहू सहित सभी जनपद सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.