नेशनल हाईवे तीस ने बाईक सवार युवक को अज्ञात वाहन रौंदा मौके हुई मौत

रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले से इस वक्त की एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहा एक अज्ञात वाहन ने एक वाइक सवार युवक को रौंद कर फरार हो गया हैं
वही जानकारी के अनुसार मोतीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भाई-बहननाला में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।_
_मृतक की पहचान कमलेश मरावी, पिता विकारी मरावी, निवासी बेगा टोला के रूप में हुई है।_ _बताया जा रहा है कि कमलेश मरावी बाइक पर सवार था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।_
_हादसे की सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।_ _वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।_
_फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है।_

Leave A Reply

Your email address will not be published.