महर्षि विद्या मंदिर में ‘द्वादशलिंगम्’ की गूंज* *नन्हे शिवगणों ने अपनी प्रस्तुतियों से मोहा सबका मन

*रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा*
जितेन्द्र अलबेला
नागपुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में रविवार, को वार्षिक उत्सव के अंतर्गत ‘महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान सह द्वादशलिंगम्: आध्यात्म की ओर एक यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और कला के इस संगम में विद्यार्थियों ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों को मंच पर जीवंत कर दिया।
*​अतिथियों का सानिध्य और गुरु पूजन*
​कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गुरु पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि विद्या मंदिर समूह (राष्ट्रीय कार्यालय भोपाल) के निदेशक (वित्त) नरेंद्र सिंघल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महर्षि विद्या मंदिर बालाघाट के प्राचार्य सतीश चौरसिया उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या सुश्री श्रद्धा त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखा श्रद्धा का सैलाब
​स्वागत गीत के पश्चात शुरू हुई ‘द्वादशलिंगम्’ की यात्रा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समूहों में भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों की पौराणिक कथाओं और उनके आध्यात्मिक महत्व को नाट्य व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।
*​विशेष आकर्षण* *एल.के.जी. और यू.के.जी. के नन्हे बच्चों ने “पार्वती बोली शंकर से” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली*

*​शिव तांडव की धूम* विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव स्तोत्र नृत्य इतना प्रभावशाली था कि मुख्य अतिथि गोपाल सिंह बघेल ने इसे आगामी ‘भारत पर्व’ में शामिल करने की इच्छा व्यक्त की।
*​वार्षिक प्रगति का लेखा-जोखा*
​कार्यक्रम के अगले चरण में प्राचार्या सुश्री श्रद्धा त्रिपाठी ने सत्र 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
​उपस्थिति और आभार
​इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शहर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक सुनील बनारसे ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.