रात्रि गश्त के समय पुलिस की चौकसी— “मधुरम स्वीट्स चोरी का आरोपी पकड़ा गया
रेवांचल टाइम्स – मंडला, कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 05.12.2025 को प्रार्थी राकेश अग्रवाल द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी मधुरम स्वीट्स दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दो मोबाईल फोन चोरी कर लिए गए। रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी एवं कार्यवाही*
दिनांक 27.12.2025 को मध्यरात्रि बैगी बैगी चौक स्थित अंजली स्टेशनरी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करते समय पुलिस गश्त दल द्वारा आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।
*पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 25-26/12/25 की मध्यरात्रि में अंजली फोटो स्टूडियो, यूनिक फोटो स्टूडियो, लक्ष्मी नारायण कंप्यूटर के ताले तोड़ने के प्रयास एवं मधुरम स्वीट्स में चोरी करना स्वीकार किया।*
*आरोपी विवरण*
नाम= रवि ( मुन्ना) बैरागी
पिता — रामदास(भैय्यालाल) बैरागी
उम्र — 42 वर्ष
निवासी — मोहनिया पटपरा (वर्तमान निवास कटरा मण्डला)
*जप्त (बरामद) सामग्री*
1= मोटोरोला कम्पनी का की-पैड मोबाईल
2= विवो कम्पनी का मोबाईल
आरोपी से चोरी किए गए मोबाईल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मण्डला के समक्ष प्रस्तुत किया गया।