मंडला पुलिस की पहल—युवाओं को मिलेगा निशुल्क ट्रेनिंग व रोजगार अवसर

रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले में दिनांक 28.12.2025 को थाना टिकरिया में पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में *प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नारायणगंज, निवास एवं बीजादांडी क्षेत्र से लगभग 175 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने सहभागिता की।*
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के पंजीयन की प्रक्रिया संपन्न की गई, जिसमें से लगभग 125 प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन पूर्ण किया गया है। पंजीकृत युवाओं को दिनांक 02 जनवरी 2026 को प्रशिक्षण हेतु जबलपुर एवं भोपाल के लिए टीम के माध्यम से रवाना किया जाएगा।*
कार्यक्रम के तहत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि अरिहंत जैन* द्वारा बताया गया कि प्रतिभागियों को *प्रारंभिक दो माह का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत युवाओं को रोजगार के अवसर (Job Offer) उपलब्ध* कराए जाएंगे। यह पहल युवाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं रोजगार संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*पुलिस टीम*
थाना प्रभारी टिकरिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी,
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि
अरिहंत जैन उपस्थित रहे।