वैश्य महासम्मेलन 2026 कैलेंडर का हुआ विमोचन

 

( __गोंडी पब्लिक ट्रस्ट सभागार में जिला मंडला इकाई के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया विमोचन_ )
_
रेवांचल टाइम्स – मंडला, मंडला जिला इकाई वैश्य महासम्मेलन की विगत दिवस बैठक गोंडी पब्लिक ट्रस्ट महिष्मति घाट मंडला बैठक संपन्न हुई । जिसमें वरिष्ठ सदस्यों के साथ ही संभाग जिला पदाधिकारी के द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2026 के कैलेंडर वैश्य समाज का विमोचन किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रम और बैठक की रूपरेखा बनाई गई।

वैश्य महासम्मेलन संगठन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 जनवरी 2026 को वैश्य महासम्मेलन के द्वारा जिला स्तरीय पिकनिक कार्यक्रम के आयोजन के विषय चर्चा हुई। सभी सदस्यों की सहमति से पिकनिक का आयोजन सहस्त्रधारा में किये जाने की सहमति बनी। जिसमें मंडला जिले के सभी ब्लॉकों तहसीलों के सदस्य से आग्रह एवं निमंत्रण दिया गया है । कि, आप सभी अपनी अपनी कार्यकारणी के सदस्य के साथ पिकनिक में पहुंचे परिवार सहित सभी ब्लॉकों तहसीलों के अध्यक्ष से आग्रह है कि पिकनिक कार्यक्रम एवं बैठक अपनी टीम के साथ साथ परिवार के साथ सहभागिता दें।

बैठक में संभाग प्रभारी अशोक गोयल ने संबोधित करते हुए जानकारी दी । इस कैलेंडर की उपयोगिता और महत्व इस बात से आंका जा सकता है। आजीवन सदस्य इस कैलेंडर का इंतजार करते हैं क्योंकि, पूरे मध्यप्रदेश के जिला, तहसील स्तर के पदाधिकारियों के पद और मोबाइल नंबर सहित जानकारी इसमें दी हुई होती है साथ ही पूरे वर्ष आयोजित होने वाले अनिवार्य कार्यक्रमों की जानकारी और प्रभारी भी पूर्व निर्धारित होते हैं। सभी घटकों के व्यवसायियों के प्रतिष्ठान आदि की जानकारी दी हुई होती है।

बैठक में जिला प्रभारी सुनील अग्रवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कछवाहा, तहसील अध्यक्ष अखिलेश सोनी, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख अनीता गोयल, संरक्षक सुधीर कसार, संभागीय अध्यक्ष वर्षा चौरसिया, जिला महामंत्री अनिता राय, कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल के साथ साथ मंजू श्री अग्रवाल,अंजना चौरसिया, विजय अग्रवाल आदि सबकी उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.