बिछिया बांध का अस्तित्व खतरे में

रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले के विकास खंड भुआ बिछिया का बांध दिन व दिन अपना अस्तित्व खोते जा रहा है और गहराई कम होते ज रहा है साथ ही बाँध के अंदर नियम की अनदेखी कर कृषि एवं सब्जी का प्लांट की खेती विभाग के द्वारा कराये जा रही है जिससे मिट्टी का कटाओ सिंचाई के पानी के माध्यम से बांध के तल में समा जा रहा है जिसे बांध की गहराई कम एवं उधला होता जा रहा है अभी वर्तमान समय में कृषि एवं सब्जी का प्लांट लगाने से नहीं रोका गया तो वो दिन दूर नहीं जब हम बांध को कागजों में ढूंढना पड़ेगा साथ ही उपयुक्त फसलों में कीटनाशक जहरीला केमिकल प्रयोग किया जाता है वह बांध के अंदर पानी में सिंचाई के साथ पानी में मिल जाता है वही पानी का वितरण नगर परिषद भुआ बिछिया सभी 15 वार्डो में नल जल योजना अंतर्गत पीने के लिए सप्लाई करती है। नगर परिषद भुआ बिछिया के लोग वही पानी पीने के लिए विवश हैं, जिससे लोगों को पेट संबंधित व अन्य बीमारियां हो रही है। जल संसाधन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को इन सभी बातों की जानकारी होते हुए भी अवैध रूप से बांध किनारे तथा बांध क्षेत्र के अंदर खेती करने दी जा रही है इस गंभीर विषय पर संबंधित विभाग के अधिकारी व नगर परिषद के अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं दे रहे है जिससे भुआ बिछिया नगर परिषद में निवासरत लोगों में असंतुष्टि एवं आक्रोश पनपता जा रहा है। अवैध कृषि के कारण मिट्टी का कटाव होकर वर्षों से बांध पुर रहा है और गहराई कम हो गई है। इस विषय में तहसीलदार बिछिया का कहना है कि आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है, संबंधित हल्के के पटवारी से जांच करवा कर आगे की कार्यवाही की जावेगी।