धार्मिक उल्लास: नागपुर में बही रामकथा की रसधार, सौसर के गणमान्य जनों ने लिया आशीर्वाद


​ रेवांचल टाइम्स सौसर|नागपुर की पावन धरा पर आयोजित श्री रामकथा में उस समय भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पद्मविभूषण, धर्मचक्रवर्ती तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से रामकथा का रसपान करने पांढुरना, सौसर और जाम सांवली क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां पहुंचीं।
​इस आध्यात्मिक आयोजन में श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक), जाम सांवली की टीम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। महाराज जी के ओजस्वी प्रवचनों को सुनकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष व ट्रस्टी संदीप मोहोड, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व ट्रस्टी अजय धवले एवं ट्रस्टी दिलीप बत्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.