संत गरीबदास जी महाराज का देवलोक गमन समाज के लिए अपूरणीय क्षति: शेषराव यादव

22

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा|चौरगढ़ महादेव मंदिर के परम पूज्य 1008 श्री गरीबदास जी महाराज के देवलोक गमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने महाराज जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इसे आध्यात्मिक जगत और संपूर्ण समाज के लिए एक बड़ा शून्य बताया।
*​गुरुदेव का सानिध्य सदैव प्रेरणा देता रहेगा*
​शोकाकुल हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा, “परम पूज्य गुरुदेव गरीबदास जी महाराज का ब्रह्मलीन होना हम सभी के लिए एक अत्यंत दुखद क्षण है। उनका जीवन लोक कल्याण और धर्म की सेवा के लिए समर्पित था। चौरगढ़ महादेव की तलहटी से उन्होंने जो आध्यात्मिक चेतना जगाई, वह आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।”
*​क्षेत्र में शोक की लहर*
​यादव ने आगे कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महाराज जी के देवलोक गमन की सूचना मिलते ही जिले भर के भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरुदेव का आशीर्वाद सदैव क्षेत्र की जनता पर बना रहे और उनके अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.