पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय एवं ग्राम पंचायत बिनेका में पुलिस महानिरीक्षक की उपस्थिति में जागरूकता एवं जन-संवाद कार्यक्रम संपन्न*
आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को *जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय*,
रेवांचल टाइम्स – मंडला में पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट संजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में एवं पुलिस अधीक्षक, मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव द्वारा पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत कर किया गया।
कार्यक्रम में साइबर सेल से आरक्षक सुरेश भटेरे द्वारा वर्तमान परिदृश्य में होने वाले *साइबर फ्रॉड/ऑनलाइन अपराध उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा सायबर हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in के संबंध में अवगत कराया गया।
यातायात थाना से सूबेदार योगेश द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में चल रहे अभियान *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” व नियमों के उल्लंघन से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व मृत्यु के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही यातायात पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित अन्य योजनाओं— *राहवीर योजना , हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना–2022 (₹2 लाख सहायता) एवं कैशलैस इलाज* के लाभ एवं प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
इसके पश्चात डीएसपी महिला सुरक्षा श्री सतीश चतुर्वेदी द्वारा महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो अधिनियम, हेल्पलाइन नंबर (1090, 1098) तथा रिपोर्टिंग के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया।
तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा द्वारा नशे के दुष्परिणाम, परिवार व समाज पर पड़ने वाले प्रभाव एवं नशामुक्ति के उपाय, नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446, “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” ड्रग्स के संबंध में कॉल या व्हाट्सएप नंबर (7587644166)पर सूचना दे, आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा* आदि जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि *पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से संवाद स्थापित कर छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है जिसका कारण वाहन चालकों में जागरूकता की कमी है। अन्य विषयों पर मार्गदर्शन* दिया गया। इसके उपरांत यातायात नियमों पर आधारित *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा हेलमेट पुरस्कार* स्वरूप प्रदान किए गए। *प्राचार्य कल्पना नामदेव ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई एवं आभार व्यक्त किया।*
एक अन्य कार्यक्रम में *ग्राम पंचायत बिनेका* में *आमजनों के साथ जन-संवाद* कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत किया गया तथा ग्राम पंचायत सदस्य द्वारा पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया। इस अवसर पर *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, महिला-बाल अपराध एवं साइबर फ्रॉड से बचाव* पर जानकारी दी गई।
*ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित* किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत *राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्घटना संभावित दुर्घटना क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट)* में राहगीरों को *पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया तथा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों को प्रोत्साहित* किया गया।
इस अवसर पर एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा, डीएसपी महिला सुरक्षा सतीश चतुर्वेदी, प्राचार्य कल्पना नामदेव, कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान, यातायात थाना प्रभारी ललित धुर्वे,महिला थाना प्रभारी आरती तेकाम, अखिलेश उपाध्याय, शिक्षक, अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।