दूबारा आने की बात कहकर चुटका प्रभावित गांव लौटे

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले में चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में विगत 13 जनवरी से नर्मदा बचाने को लेकर चल रहे जनसंपर्क अभियान के पांचवां दिन इंद्रपुरी, पंचशील नगर,शाहनाला कालोनी में जनसंपर्क किया और नर्मदा बचाने के लिए आगे आने का निवेदन किया। इसके बाद पोलीपाथर बजरिया में बादशाह हलवाई मंदिर चौक के पास नुक्कड़ सभा किया गया।सभा को संबोधित करते हुए दादु लाल कुङापे ने घोषणा किया कि बरगी बांध से खुलने वाली भूमि पर बोनी का समय आ गया है,लोग इसी खेती किसानी से आजिविका चला पाते हैं। इसलिए हमलोग कल अपने गांव वापस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम खत्म नहीं किया जा रहा है, बल्कि कुछ समय के लिए स्थगित किया जा रहा है। हमलोग फिर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वापस आएंगे। जबलपुर के निवासियों एवं मिडिया से मिले सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। विवेक अवस्थी ने चुटका प्रभावितों को आश्वस्त किया कि जबलपुर के लोग आपके संघर्ष में साथ हैं।जब आप लोग दूबारा जबलपुर आएंगे तब हमलोग आपके साथ खङे रहेंगे। संस्कारधानी जबलपुर आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा करने में अग्रणी रहा है,उस दायित्व में हमलोग खङे उतरेंगे। डाक्टर ए.आर.मोहिते ने कहा कि हवा, पानी और जमीन में जहर घोल रहे हैं, इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इस परियोजना को लेकर पुनर्विचार करना चाहिए। इस सभा को सरमन रजक,दिलिप साहू,सोनू दुबे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, महेश चौधरी, एडवोकेट अनुराग सिंह ठाकुर, एडवोकेट सुनिल शर्मा,संजु भोजक , विक्की शर्मा, आलोक तिवारी, पूर्व सरपंच चुटका दयाल कोकङिया,संतू पुन्धे, मुन्ना यादव, राज कुमार सिन्हा, प्रेमा बाई, मीरा बाई ने संबोधित किया।