अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव ने किया झंडावंदन

दैनिक रेवाँचल टाईम्स- भोपाल|अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के केंद्रीय कार्यालय भोपाल में 77 वें गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन किया गया,इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुखराम बौद्ध ने सभी प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. झंडावंदन के अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने लोकतंत्र और संविधान की गरिमा में वृद्धि के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने और अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के संस्थापक लिंगोवासी व पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी ,लक्ष्मी बौद्ध, वीरेंद्र पन्द्रराम, गयनेश धुर्वे, दुर्गेश इनवाती कार्यालय प्रभारी, अरुनेश, प्रदीप भलावी, जागेश धुर्वे, राहुल उईके, उदय प्रताप सिंह, श्रीवास, जनेशवर बट्टी, , प्रवीन कुमार सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.