*राज्यपाल मंगूभाई पटेल का छिंदवाड़ा एवं पांढुरना प्रवास: आदिवासी विकास और जनसंवाद पर रहेगा जोर

जितेन्द्र अलबेला
रेवांचल टाइम्सछिंदवाड़ा|मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल बुधवार को अपने निर्धारित प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर गरिमामय उपस्थिति के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद वे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तामिया के लिए रवाना हुए। दो दिवसीय इस दौरे में राज्यपाल आदिवासी विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

*हवाई पट्टी पर हुआ आत्मीय स्वागत*
राज्यपाल के छिंदवाड़ा आगमन पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कलेक्टर हरेंद्र नारायन,
जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, डीआईजी राकेश सिंह
पुलिस अधीक्षक: अजय पांडे
हवाई पट्टी पर स्वागत के पश्चात राज्यपाल सड़क मार्ग से तामिया विकासखंड की ग्राम पंचायत भेड़ियापानी के लिए प्रस्थान कर गए।
तामिया में रात्रि विश्राम और स्थानीय कार्यक्रम
राज्यपाल पटेल आज रात्रि विश्राम तामिया में ही करेंगे। प्रवास के दौरान वे स्थानीय आदिवासी समुदाय के बीच पहुंचकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार, वे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे और ग्रामीणों के साथ चौपाल चर्चा भी कर सकते हैं।
कल 29 जनवरी को पांढुरना के सौसर में ‘विशेष स्वास्थ्य शिविर’
अपने दौरे के दूसरे दिन, राज्यपाल नवगठित पांढुरना जिले के सौसर विकासखंड के प्रवास पर रहेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत आमला आगमन राज्यपाल सौसर की ग्राम पंचायत आमला पहुंचेंगे।
स्वास्थ्य शिविर वहां आयोजित होने वाले ‘विशेष स्वास्थ्य शिविर’ में सम्मिलित होकर स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।
हितग्राही संवाद पटेल प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद करेंगे। वे फीडबैक लेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक किस प्रकार पहुंच रहा है।
*प्रशासनिक मुस्तैदी* राज्यपाल के प्रवास को देखते हुए छिंदवाड़ा और पांढुरना दोनों जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संबंधित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।