राशिद खान मानवाधिकार परिषद मंडला के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स | मंडला मानवाधिकार परिषद द्वारा मंडला जिले के नैनपुर तहसील निवासी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री राशिद खान को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह बघेल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय जबलपुर) की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रशांत गिरी द्वारा की गई है।
राशिद खान लंबे समय से सामाजिक, जनहित और मानवाधिकार से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी निष्पक्ष छवि, जमीनी पकड़ और पीड़ितों के लिए आवाज़ उठाने की कार्यशैली को देखते हुए यह नियुक्ति संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले भर में बधाइयों का तांता लग गया। सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मानवाधिकार परिषद मंडला जिले में पीड़ितों को न्याय, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक चेतना के विस्तार के लिए प्रभावी कार्य करेगी।
बधाई संदेश (मैटर)
मानवाधिकार परिषद मंडला के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर
श्री राशिद खान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका सामाजिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और मानवाधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।
ईश्वर से कामना है कि आपके नेतृत्व में मानवाधिकार परिषद मंडला जिले में न्याय, समानता और मानव गरिमा की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहे।
— शुभेच्छुक, सहयोगी एवं समस्त नागरिकगण

Leave A Reply

Your email address will not be published.