राज्यपाल ने तामिया की वादियों में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, रोपा चीकू का पौधा

27

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने छिंदवाड़ा प्रवास के दूसरे दिन प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की एक नई मिसाल पेश की। गुरुवार सुबह तामिया स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के शांत और सुरम्य वातावरण में राज्यपाल ने चीकू का पौधा रोपकर ‘हरियाली बचाओ’ का आह्वान किया।
*​प्रकृति के प्रति सजगता का संदेश*
बताया जाता है कि
​वृक्षारोपण के उपरांत राज्यपाल ने मौजूद अधिकारियों और आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ही जीवन का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका पालन-पोषण एक संतान की भांति करना चाहिए। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र में प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के प्रति सदैव सजग रहें।
*​प्रशासनिक अमला रहा मौजूद*
​इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अधिकारी उपस्थित रहे
​कलेक्टर हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे,​जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार,
​वनमंडलाधिकारी,
​अनुविभागीय अधिकारी तामिया और अन्य अधिकारी उपस्थित रहेl
​”पर्यावरण की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। तामिया जैसे प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता को बनाए रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारा उपहार होगा।” मंगुभाई पटेल, राज्यपाल (म.प्र.)

Leave A Reply

Your email address will not be published.