बिछिया पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

दैनिक रेवाँचल टाईम्स- मंडला, जिले के थाना भुआ बिछिया में बीते दिन एक बेगा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला दिनांक 01.01.2026 को सुबह करीब 7 बजे थाना बिछिया की एफ०आर०व्ही० को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सहजपुरी में एक व्यक्ति ने एक महिला को उसके घर में कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना पर तत्काल 112 वाहन में उपस्थित स्टाफ द्वारा ग्राम सहजपुरी पहुंचकर घायल महिला श्रीमती फूलकली करलिया पति अमरसिंह करलिया जाति बैगा उम्र 45 साल को 112 वाहन से ईलाज के लिये बिछिया अस्पताल लेकर आये जहां पर डॉक्टर में महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के पडोसियो द्वारा बताया कि गांव के दीपक पिता मोतीलाल यादव ने कुल्हाडी से मारकर महिला को चॉट पहुंचायी है जिससे महिला फूलकली की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर थाना प्रभारी रंजीत सैयाम द्वारा भर्ग एवं हत्या का अपराध पंजीबध्द किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार एवं मार्गदर्शन में आरोपी दीपक यादव की तलाश हेतु पुलिस टीम को रवाना किया जो पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी दीपक यादव ने पूछताछ में बताया कि उसे फूलकली करलिया पर शक था कि वह जादू टोना करती है। उसी शक में आरोपी दीपक यादव ने फूलकली को कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।
नाम पता आरोपी दीपक यादव पिता मोतीलाल यादव उम्र 19 साल नि० ग्राम सहजपुरी थाना बिछिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.