अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक हुई संपन्न

रेवांचल टाइम्स नैनपुर मंडला राष्ट्रीय बजरंग दल की 1 फरवरी दिन रविवार को जिला बैठक नैनपुर में रखी गयी, बजरंग दल की बैठक की शुरुआत मां सरस्वती एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना कर ओम का उच्चारण कर प्रारंभ की गई, एवं संगठन विस्तार,आगामी कार्य योजनाओं,हनुमान चालीसा केंद्र का विस्तार एवं ब्लॉक, नगर के नए कार्यकर्ताओं की पदनियुक्तियां की गयीं, वहीं मुख्य बिंदु लगातार हो रही गौवंश तस्करी पर रोक लगाने एवं लव_जिहाद वा लगातार होटल लॉज संचालकों द्वारा चलाए जा रहे देह व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का वचन लिया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त विभाग संगठन मंत्री अरविंद बघेल , ए,एच,पी जिला अध्यक्ष रामगोपाल यादव , आर.बी.डी. जिला अध्यक्ष विशाल चंद्राॏल आर.बी.डी. जिला उपाध्यक्ष विपिन अवधवाल , हिंदू हेल्पलाइन जिला महामंत्री नवीन नामदेव आर.बी.डी. नगर अध्यक्ष बिट्टू राठौर प्रांत मंत्री रजनी राव , विधानसभा अध्यक्ष कुंज बिहारी, पहलवान गुलाब भरदेले ,ए,एच,पी नगर अध्यक्ष कैलाश कछवाहा आर,वी,डी, महामंत्री प्रवीण यादव जिला गौ रक्षा प्रमुख सुमित डोंगसरे,आर,बी,डी,कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कछवाहा एवं सभी सनातनीय बंधुऔं की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई, सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को सहृदय बधाई एवं शुभकामनाएं, सभी सनातनीय बंधुऔं से आग्रह किया गया कि संगठन विस्तार एवं अपने सनातन धर्म के लिए एकजुटता के लिए सजग रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.