आओ बनाएं अपने हाथों अपने श्री गणेश’ निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

26

रेवांचल टाइम्स मंडला मोहगांव आज उत्कृष्ट विद्यालय मोहगांव जिसमें जन अभियान परिषद एवं BSW एवं MSW के विद्यार्थियों को कृष्णा झारिया(नर्मदा समग्र)द्वारा इकोफ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने माटी से मूर्ति निर्माण एवं “गोमय गणेश” के विषय में रुचि पूर्वक जानकारी ली एवं गणेश जी की मूर्ति का निर्माण किया। साथ ही नर्मदा समग्र द्वारा किए जा रहे कार्य एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के विषय में चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान विकास खंड समन्वयक नेम लाल धुर्वे , संतोष यादव (जन अभियान परिषद मेंटर्स) , परामर्शदाता मनीष सिंगौर, जगदीश झारिया, जितेंद्र झारिया ,शिक्षक गण श्रीमति अनीता तिवारी, गीता साहू नर्मदा समग्र टीम देवगांव संगम से ,संदीप झारिया अमित झारिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यशाला के अंत में प्रशिक्षक कृष्णा झारिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधरोपण एवं सामाजिक कार्यों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.