करंजिया में संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा

डीजे की धुन पर झूमे युवा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

16

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग – तहसील के विकासखंड करंजिया मुख्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अहिरवार समाज संगठन, ब्लॉक करंजिया, जिला डिंडोरी के बैनर तले संपन्न हुआ।
जयंती कार्यक्रम में विकासखंड ए के सभी ग्रामों से अहिरवार समाज की माताएं, बहनें, बच्चे, बुजुर्ग, कर्मचारी एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, जिसके पश्चात संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा डीजे की धुन पर गुरु रविदास जी के भजन, आरती एवं जयकारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें युवा उत्साहपूर्वक नाचते-गाते नजर आए। शोभायात्रा में ग्राम के गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता रही। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
शोभायात्रा के उपरांत मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बुद्धिजीवियों का स्वागत कर उन्हें मंचासीन कराया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम रहे, जिन्होंने संत रविदास जी के जीवन, विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अहिरवार समाज संगठन के अध्यक्ष जगदीश बनावल, उपाध्यक्ष सम्हर लाल बांधव, सचिव प्रकाश बांधव सहित लखन बनावल, अशोक बनावल, संजय बांधव, दुर्गा प्रसाद बांधव, जगन्नाथ बनावल, कौशल बांधव, राजेंद्र बनावल, शीतल बांधव, मदन नागवंशी, घनश्याम नागवंशी, ओमप्रकाश बनाफर, कार्तिक महोबे, ओमप्रकाश बघेल एवं अहिरवार समाज संगठन व आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.