उमरानाला पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में तलाश ली गई लापता नाबालिग, परिजनों की आंखों में लौटे खुशी के आंसू

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|पुलिस की मुस्तैदी और मानवीय संवेदनाओं का एक बेहतरीन उदाहरण चौकी उमरानाला में देखने को मिला।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए महज 48 घंटों के भीतर एक लापता नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब (बरामद) कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
त्वरित कार्रवाई से मिली कामयाबी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के कुशल निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी मोहखेड़ विजय माहोंरे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उमरानाला राजेश साहू ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से बालिका का पता लगाया।
परिजन बोले- पुलिस बनी रक्षक
जैसे ही बालिका को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया, परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही
उप निरीक्षक राजेश साहू (चौकी प्रभारी,उमरानाला)
सउनि. संजय ठाकुर
प्रमोद दीक्षित
म.आर. तमना उइके
”पुलिस टीम की इस तत्परता और कार्यकुशलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पूरी टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।”