गुंडागर्दी पर पुलिस का सख्त प्रहार — झंडू मोनू टिब्बू कुल तीन आरोपी गिरफ्तार, जुन्नारदेव पुलिस ने जुलूस निकालकर दिया सख्त संदेश
रेवांचल टाइम्स जुन्नारदेव|छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाडा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी विशाल उर्फ झंडू,आकाश उर्फ टिब्बू एवं विकाश उर्फ मोनू के खिलाफ पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित और सख्त कार्रवाई की।
क्षेत्र में लोगों को डरा-धमकाकर माहौल खराब करने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया
पुलिस द्वारा तीनो बदमाशो को पैदल ले जाकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया। इस कार्यवाही से जहां आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई वही आम जन ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना भी की।
इस मामले में नवागत नगर निरीक्षक जगोतिन मसराम ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जगोतिन मसराम थाना प्रभारी जुन्नारदेव, उप निरीक्षक संजय सोनवानी चौकी प्रभारी अंबाडा,उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक रामअवतार तिवारी, आरक्षक नितेश पाल,आरक्षक योगेश जांगले, आरक्षक अमित सिडाम एवं थाना जुन्नारदेव व चौकी अंबाड़ा का स्टाफ शामिल रहा।