*महामहिम श्री मंगूभाई पटेल राज्यपाल महोदय जी के नाम सौंपा जायेगा ज्ञापन*
दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला।जिले के विकासखण्ड मोहगांव अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के निराकरण न होने पर सामूहिक हड़ताल एवं धरना, आंदोलन के संबंध में सूचना ज्ञापन, विभिन्न समस्याओं को लेकर विगत वर्षों से अनेकों बार पत्राचार किया गया है, किन्तु समस्याओं का आज दिनांक तक कोई निराकरण नहीं किये जा रहे है। इससे परेशान होकर समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सात दिवस के अंदर है, तो आगामी दिवस दिनांक 13.02.2026 से विकासखण्ड मोहगांव के क्षेत्रवासियों के साथ एकत्रित होकर बड़ चौराहा मोहगांव में अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं घरना प्रदर्शन किया जावेगा, जिसकी सम्पूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी । अर्थात दिनांक 12.02.2026 तक उल्लेखित समस्याओं का समाधान नहीं किया जातात
01. यह कि जनपद क्षेत्र क्रमांक 08 अंतर्गत ग्राम झुरगी, पोंडी, भानपुर, गिठार मलपहरी, गिठार एवं खाल्हेगिठौरी ग्रामों में उद्वहन सिंचाई की व्यवस्था की जाये, ताकि क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई की सुविधा का लाभ मिल सके ।
02. विकासखण्ड मोहगांव में सब्जी मण्डी एवं गल्ला मण्डी की स्थापना की जावे ।
03. ग्राम खाल्डेगिठौरी से टिकरा गिठौरी तक पहुंच मार्ग निर्माण कराया जावे ।
04. यह कि आदिवासी अंचल क्षेत्र मोहगांव से छात्र/छात्राएं उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय डिण्डौरी अथवा मण्डला जाते है। मोहगांव से मण्डला की दूरी 50 कि०मी० एवं मोहगांव से डिण्डौरी की दूरी लगभग 70 कि०मी० होती है जिसमें छात्र/छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अधिकांश छात्र/छात्राएं बीच में ही अपना अध्ययन कार्य छोड़ देते है। अतः मोहगांव में कृषि महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
05. ग्राम पंचायत झुरगीपीडी के पोषक ग्राम झुरगी वार्ड क्र०-01 नावघाट मोहल्ले के बीच नाला में पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
06. प्राथमिक शाला झुरगी से हाई स्कूल पौड़ी तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाये ।
07. ग्राम पंचायत गिठारमलपहरी के पोषक ग्राम रमपुरी तालाब टोला भारतीया मोहल्ला वार्ड क्रमांक-04 में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जावे ।
08. ग्राम पंचायत खाल्डेगिठौरी के हरिजन मोहल्ला में पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
09. ग्राम पंचायत गिठारमलपहरी के कुण्डाटोला में आवागमन सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाये ।
10. ग्राम पंचायत निठार अंतर्गत आमाटोला में प्रा०शा० भवन जीर्णशीर्ण होने के कारण विद्यालय के बच्चे अतिरिक्त कक्ष के एक कमरे में कक्षा 01 से 05 तक संचालित की जा रही है. उक्त अतिरिक्त कक्ष भी जीर्णशीर्ण है। अतः प्रा०शा० भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
11. ग्राम पंचायत गिठारमलपहरी अंतर्गत ग्राम रमपुरी में उन्नयन प्रा०शा० गिठारमलपहरी संचालित है, लेकिन विद्यालय भवन न होने से अतिरिक्त कक्ष के एक ही कमरे में कक्षा 01 से 05 तक संचालित की जा रही है। अतः नवीन प्रा०शा०भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जावे।
12. ग्राम पंचायत गिठार अंतर्गत नवीन प्रा०शा० तिहाई भानपुर में किचिन शेड जर्जर अवस्था में होने के कारण रसोईयों द्वारा भोजन बनाने का कार्य विद्यालय के अंदर ही किया जा रहा है. जिससे कि बच्चों के अध्ययन कार्य में व्यवधान होता है। अतः नवीन किचिन शेड की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
13. ग्राम पंचायत खाल्हेगिठौरी में उन्नयन प्रा०शा० मुकद्दम टोला खाल्हेगिठौरी में विद्यालय भवन ही नहीं है जिससे कि अतिरिक्त कक्ष में कक्षा 01 से 05 तक अध्यापन कार्य एक साथ कराया जाता है साथ ही विद्यालय का किचिन शेड जर्जर अवस्था में है। अतः नवनी किचिन शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
14. ग्राम पंचायत बड़झर अंतर्गत प्रा०शा० बड़झर एवं प्रा०शा०पड़ादर में विद्यालय भवन जीर्णशीर्ण होने के कारण सभी बच्चे एक साथ अतिरिक्त कक्ष में बैठकर पढ़ने को मजबूर है और यहा किचिन शेड भी जीर्णशीर्ण हैं। अतः नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
15. ग्राम पंचायत झुरगीपौंडी अंतर्गत जनपद प्रा०शा० पौंड़ी में भवन ही नहीं है अतिरिक्त कक्ष में विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। साथ ही इस विद्यालय में किचिन शेड भी नहीं है। अतः नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
16. ग्राम पंचायत कौआड़ोंगरी अंतर्गत प्रा०शा० सकरी में विद्यालय भवन नहीं है इस कारण कक्षा 01 से 05 तक अध्ययन करने वाले बच्चे अतिरिक्त कक्ष में एक साथ बैठकर अध्ययन करने को मजबूर है। अतः नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
17. आंगनबाडी केन्द्र आदिवासी टोला पौडी, आंगनबाडी केन्द्र ठिहाई भानपुर (किराये के भवन में संचालित है), आंगनबाड़ी केन्द्र पड़ादर, आंगनबाडी केन्द्र औढ़ारी एवं आंगनबाड़ी केन्द्र खाल्हेगिठौरी में आंगनबाडी भवन जीर्णशीर्ण हैं। भवन जर्जर स्थिति में होने के कारण कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। अतः नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान की जावे ।
18. विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत उन्नयन प्रा० शा० कुण्डाटोला मलपहरी में भी भवन की स्थिति जर्जर हो चुकी है। वर्षाकाल में किसी अनिष्ट होने की आशंका है। नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान किया जावे ।
19. मोहगांव विकासखण्ड अंतर्गत जिन शालाओं के शिक्षकों को अन्यन्त्र विद्यालय में संलग्नीकरण किया गया है उन शिक्षकों को अपनी मूल शाला में वापिस किया जावे ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। अतः उपरोक्तानुसार क्रमांक 01 से 19 तक के बिन्दुओं का निराकरण 07 दिवस के अन्दर नहीं होता है तो दिनांक 13.02.2026 से विकासखण्ड मोहगांव के क्षेत्रवासियों के साथ एकत्रित होकर बड़ चौराहा मोहगांव में अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किया जावेगा, जिसकी सम्पूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी ।