विकसित भारत का रोडमैप है बजट 2026: सांसद विवेक बंटी साहू

​- 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' की सोच से सशक्त होगा हर वर्ग: भाजपा

5

​नारी शक्ति, युवा और अन्नदाता के कल्याण के लिए ऐतिहासिक प्रावधान

​ रेवांचल टाइम्स पांढुर्णा
जितेन्द्र अलबेला
संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला विजन डॉक्यूमेंट बताया है। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट केवल एक वित्तीय लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने की मजबूत नींव है।
​’GYAN’ पर आधारित समावेशी विकास
​सांसद साहू ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार G-गरीब, Y-युवा, A-अन्नदाता और N-नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने बजट की प्रमुख विशेषताओं को साझा किया:
​नारी शक्ति: हर जिले में महिला छात्रावास के लिए 10,000 करोड़ का प्रावधान। ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं को उद्यमी बनाने पर जोर।
​युवा व रोजगार: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना। 10,000 करोड़ का MSME ग्रोथ फंड युवा उद्यमियों को संबल देगा।
​सस्ता इलाज: कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क खत्म। जिला स्तर पर आयुष केंद्रों के लिए 10,000 करोड़ का फंड।
​मध्यम वर्ग को राहत: विदेश यात्रा (TCS) पर टैक्स 5% से घटाकर 2% किया गया। TDS प्रक्रिया को ऑटोमैटिक और सरल बनाया गया।
​आर्थिक मजबूती और भविष्य का भारत
​पत्रकार वार्ता में सांसद ने बताया कि सरकार ने राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को 4.5% से घटाकर 4.3% पर लाने का लक्ष्य रखा है, जो देश की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति को दर्शाता है। 12.2 लाख करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत व्यय) बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स को नई गति देगा, जिसका सीधा लाभ मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगा।
​”यह बजट रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत की उस गति का प्रतीक है, जिसका इंजन हमारी ‘नारी शक्ति’ है। यह बजट आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक दिशा तय करेगा।” विवेक बंटी साहू, सांसद
​संगठन की एकजुटता
​भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा कि यह बजट रक्षा, विमानन और कृषि क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़ सहित बजट प्रचार समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​मुख्य आकर्षण:
​स्वास्थ्य: 5 वर्षों में 1 लाख नए हेल्थ प्रोफेशनल जुड़ेंगे।
​शिक्षा: AI और नई तकनीक के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन।
​पर्यटन: IIM के सहयोग से 10 हजार गाइडों का कौशल विकास।

Leave A Reply

Your email address will not be published.