करंट से झुलसे मासूम की मदद को आगे आया ‘स्वराज जन आंदोलन’, सहायता राशि भेंट कर बंधाया ढांढस
जितेन्द्र अलबेला
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|मानवता और सेवा के संकल्प के साथ स्वराज जन आंदोलन ग्रुप ने एक बार फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। जिले में बिजली के भयंकर करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे के परिवार की मदद के लिए संगठन के पदाधिकारी उनके निवास पहुंचे और आर्थिक सहायता प्रदान की।
परिवार को मिला संबल
हादसे की जानकारी मिलते ही स्वराज जन आंदोलन ग्रुप की जिला अध्यक्ष जुबेदा बी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रईस अहमद और जिला अध्यक्ष नूरी खान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने बच्चे के स्वास्थ्य का हाल जाना और परिवार को ढांढस बंधाते हुए 10,000 रुपये की नकद सहायता राशि सौंपी।
आगे भी जारी रहेगी मदद
संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार को आश्वस्त किया कि यह सहायता केवल तात्कालिक नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चे के बेहतर इलाज और भविष्य के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेगा।
”किसी भी परिवार पर आई ऐसी विपदा की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। हमारा प्रयास है कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चे के उपचार में कोई बाधा न आए।” स्वराज जन आंदोलन नेतृत्व
इस मानवीय पहल की शहर के गणमान्य नागरिकों ने सराहना की है। संगठन का कहना है कि वे जिला प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए चर्चा करेंगे।