किसान-मजदूरों के मुद्दों पर सामने आएंगे संयुक्त संगठन

11

 

जिला मुख्यालय में रविवार को हुई हिंद मजदूर किसान पंचायत  किसान गर्जना संगठन की बैठक में बनी रूपरेखा_

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मण्डला। हिंद मजदूर किसान पंचायत,किसान गर्जना संगठन जिले के किसानों और मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों को जल्द ही शासन प्रशासन के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान कराए जाने की बात करेगा।जिसके लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगह-जगह भ्रमण कर किसान मजदूरों के लंबित राजस्व रिकार्ड से संबंधित या किसान मजदूर को लेकर सरकार की योजनाओं से संबंधित हो सभी को चिन्हित करने में युद्ध स्तर पर लग गए हैं। इन्हीं मुद्दों पर मार्च के तीसरे सप्ताह जिला मुख्यालय में विशाल कार्यशाला के साथ प्रशासन से संवाद करने की तैयारी जोरों पर की जा रही है। तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार 8 फरवरी को जिला मुख्यालय में बैठक संपन्न हुई। संयुक्त संगठन से पी. डी. खैरवार ने बताया है,कि जिले में किसान मजदूरों के हजारों काम और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रायः सभी विभागों और कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी वर्षों से पेंडिंग पड़े हुए हैं। इनके हित में बनी कई योजनाएं तो इन तक पहुंच ही नहीं पातीं हैं और बंदरबांट हो जाता है। बावजूद शासन-प्रशासन के नुमाइंदे और जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि भी असहाय बने बैठे हुए हैं। किसान मजदूर वर्ग दर-दर भटकने मजबूर है।जो हर तरह से भारी परेशान भी चल रहा  है। ऐसी विषम परिस्थितियों में राजनीतिक उठा-पटक  से ऊपर उठकर एकजुट होकर जन आंदोलन खड़ा करके आवाज उठाने में ही समस्या का निदान संभव है। जिस पर अब हिंद मजदूर किसान पंचायत, किसान गर्जना संगठन संयुक्त रूप से सड़कों पर आने मजबूर हैं। संयुक्त संगठन से जुड़ने की अपील भी हर किसान मजदूर से की गई है।

जिला अध्यक्ष बी. डी. विनंजय, महासचिव पी.डी.खैरवार, कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया पटेल, जिला उपाध्यक्ष एड धर्मेंद्र धार्या,सहजान परस्ते,मवई ब्लाक अध्यक्ष इतवारी मरावी, विक्रम सिंह तेकाम, कुलदीप सिंह तिलगाम, अमित दास, महिला प्रकोष्ठ घुघरी ब्लाक अध्यक्ष सरस्वती मरावी , उपाध्यक्ष कौशल बैरागी, निवसा पंचायत अध्यक्ष मंगरु सिंह ,कुलदीप सिंह तिलगाम, सोहन सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि बैठक में शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.