जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में आर डी पीजी कॉलेज बना चैंपियन

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मण्डला मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पिट्टू महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला की टीम ने विजेता होने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सलमान खान उर्फ राजा भाई रहे तथा अध्यक्ष के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल गुप्ता की गरीमामई उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर टीपी मिश्रा, डॉक्टर बी टेमरे, डॉक्टर एस एस ज्योतिषी, डॉक्टर अनीता झरिया, डॉक्टर सीमा धुर्वे, डॉक्टर मुकेश आर्मो, डॉक्टर के ल धुर्वे, डॉक्टर अंकिता बिसेन तथा जिले के वरिष्ठ कीड़ा अधिकारी डॉ विवेक जायसवाल, डॉक्टर प्रशांत यादव, डॉक्टर आशीष चतुर्वेदी, डॉक्टर अनूप परिहार डॉक्टर रवि यादव, डॉक्टर देवेंद्र बघेल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बम्हनी बंजर विरुद्ध आर. डी. पीजी कॉलेज मंडला के बीच खेला गया जिसमें आर. डी. पी. जी. कॉलेज मंडला ने इकतरफा मुकाबले में बम्हनी बंजर को 28 के मुकाबले 140 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय नारायणगंज विरुद्ध नैनपुर के मध्य खेला गया। इस कशमकश भरे मुकाबले में नारायणगंज ने नैनपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला विरुद्ध नारायणगंज के मध्य खेला गया। इस मैच में रानी दुर्गावती महाविद्यालय मण्डला ने नारायणगंज को 61 के मुकाबले 97 अंक से हराकर फाइनल जीतने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल गुप्ता रहे। फाइनल मैच के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा आने वाले प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद दिए। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच डॉक्टर गुलबहार खान ने दोनों टीमों को अच्छे खेल प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर आयोजन सचिव डॉ गुलबहार खान ने प्रतियोगिता में आए सभी टीमों के खिलाड़ी, कोच तथा ऑफिशियल्स का आभार व्यक्त किया।