ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने की घटना में लापरवाही पर दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबित

16

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स- डिंडोरी, जिले के जिला चिकित्सालय डिण्डौरी से दिनांक 05 फरवरी 2026 को रेफर किए गए मरीज रवीन्द्र मरावी उम्र लगभग 50 वर्ष की रास्ते में ऑक्सीजन सिलेंडर समाप्त हो जाने संबंधी शिकायत में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है।

 

प्रकरण में अपने पदस्थ दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरतने के कारण श्रीमती जयमती नंदेहा, नर्सिंग स्टाफ, जिला चिकित्सालय डिण्डौरी तथा श्रीमती विमला द्विवेदी, स्टोर इंचार्ज, जिला चिकित्सालय डिण्डौरी को म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के अंतर्गत कदाचार की श्रेणी में मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बजाग नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.