कर्मशील युवा, सृजनशील राजस्थान -भजनलाल बजट में मोदी विजन का संधान

*बजट 2026 होगा युवाओं के लिए मील का पत्थर*
डॉ.नयन प्रकाश गांधी,मैनेजमेंट विश्लेषक,पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट एलुमनाई आईआईपीएस मुंबई विश्विद्यालय
दैनिक रेवाँचल टाईम्स – यह बजट युवाओं के लिए उम्मीद और अवसर, दोनों का समन्वय है। भजनलाल सरकार ने सबसे पहले परीक्षाओं में भरोसा लौटाने के लिए NTA की तर्ज पर राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (RSTA) बनाने की घोषणा की, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाएँ रोकी जा सकें और मेरिट आधारित चयन हो। वही स्वरोजगार पर ज़ोर देते हुए 30,000 युवाओं को ₹10 लाख तक का ब्याज-मुक्त ऋण देने का प्रावधान रखा गया है, जिससे स्टार्टअप, छोटे व्यवसाय और स्वयं का काम शुरू वाले युवाओं को एक संबल मिलेगा एवं मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप खरीदने हेतु ₹20,000 के ई-वाउचर की व्यवस्था डिजिटल पढ़ाई को मजबूत करेगी। साथ ही, सड़कों, सोलर पार्क और नए एयरपोर्ट जैसे बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट से भविष्य में रोजगार, इंटर्नशिप और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा होंगे। कुल मिलाकर यह बजट पढ़ने, तैयारी करने, नौकरी खोजने और खुद का काम शुरू करने वाले युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आया है,यही नहीं बजट में स्टार्टअप बढ़ावा देने के लिए अजमेर में टेक्नो हब की घोषणा एवं 500 स्कूलों में प्रोफेशनल एजुकेशन की शुरुवात यशस्वी प्रधानमंत्री के विकसित युवा राष्ट्र की और प्रवाह दिखता है ,यह वाकई में युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।