पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर एक आरोपी गिरफ्तार 63 हजार रुपए ब्राउन शुगर बरामद कि एडीशन एसपी शकुन्तला रुहल

आरोपी के खिलाफ पुलिस आबकारी के करीब 8 अपराध दर्ज है।जिलाबदर की कार्यवाही की जाएगी थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़

6

दैनिक रेवांचल टाइम्स बड़वाह (सुनील नामदेव)पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस टीम के द्वारा सुलगांव फाटे एवं कडिया कुंड रोड की ओर जंगल तरफ रवाना होकर मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार व्यक्ति के आने का इंतजार किया गया थोडी देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति काले रंग की बुलेट मोटर सायकल से आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा।पुलिस ने आरोपी से जप्त की 6.30 ग्राम ब्राउन शुगर, जप्तशुदा ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 63 हजार रुपए की बताई जा रही है ।

*क्या है पूरा मामला*

एडीशन एसपी शकुन्तला रुहल ने बताया कि 12.फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि, ओमप्रकाश उर्फ कालुबोस निवासी बजरंग घाट का अवैध तौर से ब्राउन शुगर का विक्रय एवं सप्लाई करने का काम करता है, जो आज इंदौर तरफ से काटकूट तथा रावत पलासिया, सुलगांव होकर जंगल के रास्ते बडवाह ब्राउन शुगर लेकर आने वाला है । पुलिस टीम के द्वारा ओमप्रकाश उर्फ कालु बोस की तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 6.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती लगभग 63 हजार रुपए की मिली जिसे पुलिस टीम के द्वारा विधिवत नियमानुसार जप्त किया जाकर ओमप्रकाश उर्फ कालु बोस के विरुद्ध थाना बड़वाह पर अपराध क्रमांक 85/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी की पहचान*

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा सुलगांव फाटे एवं कडिया कुंड रोड की ओर जंगल तरफ रवाना होकर मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार व्यक्ति के आने का इंतजार किया गया थोडी देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति काले रंग की बुलेट मोटर सायकल से आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ओमप्रकाश उर्फ कालु बोस पिता गबरू वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी बजरंग घाट बडवाह का होना बताया ।

*आरोपी के खिलाफ पुलिस आबकारी के करीब 8 अपराध दर्ज है।जिलाबदर की कार्यवाही की जाएगी*

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश उर्फ कालु बोस पिता गबरू वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी बजरंग घाट बडवाह को न्यायालय प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिससे तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके। जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी करीब 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही की जाएगी।

*पुलिस का सराहनीय योगदान रहा*

।उक्त कार्यवाही में एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन उनि मोहरसिंह बघेल, शिवप्रसाद वर्मा, कमल कुशवाह,. मनोज कुशवाह कैलाश चौहान,. नितिन बौरासी. दीपक तोमर आशीष कुशवाह शिवेन्द्र राजावत, राहुल गुर्जर. विजय अहिरवार राकेश कनासे आयुष निखिल बार्चे शिवचरण रोहित कुशवाह, विनोद गुर्जर व थाना बड़वाह के अन्य पुलिस स्टॉफ का विशेष योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.