ब्रेकिंग न्यूज़….घुघरी के भैंसवाही के जंगल में बाघ की दस्तक
दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के सलवाह चौकी क्षेत्र अंतर्गत भैंसवाही के जंगल में अचानक बाघ देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शी द्वारा दी गई सूचना के बाद वन विभाग हरकत में आया।
वन विभाग के अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शी से चर्चा कर घटना की पुष्टि की है। डिप्टी रेंजर ने भी मौके पर मौजूद व्यक्ति से बात कर बाघ दिखाई देने की जानकारी को सही बताया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी घुघरी अश्विनी कुमार सोनी ने बताया कि सुबह स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए मुनादी करवा दी गई है, ताकि लोग जंगल की ओर न जाएं और सुरक्षित रहें।
वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि
अकेले जंगल की ओर न जाएं
मवेशियों को खुला न छोड़ें
किसी भी तरह की हलचल दिखने पर तुरंत सूचना दें
बाघ की मौजूदगी की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं वन अमला लगातार निगरानी में जुट गया है।