बिग ब्रेकिंग…. एक और भ्रष्ट लिपिक पर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

5 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

12

 

देनिका रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले विकास खंड निवास में एस डी एम कार्यालय निवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

मंडला जिले के निवास एसडीएम कार्यालय में आज भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त ने कार्यवाही की । जिसमे नाम की त्रुटि सुधार के नाम पर दस हजार की माँग की गई थी बात आठ हजार में तय हुई जिससे आज 5 हजार रुपये लेने वाले लिपिक काशीराम मरावी को टीम ने रंगे हाथों धर दबोच लिया।

आवेदक गेंद लाल, पिता मूलचंद, ग्राम दरगढ़, नारायणगंज विकासखंड निवासी ने शिकायत की थी कि दस्तावेज़ में नाम की त्रुटि सुधार के लिए उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त की लगभग 12 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया।

कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीआई जितेंद्र यादव और शशिकला मर्सकोले मौजूद रहे। जैसे ही रिश्वत की रकम हाथ में आई, टीम ने मौके पर ही दबिश देकरधर दबोचा जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया ।

सरकारी दफ्तर में जनता की मजबूरी को काली कमाई का जरिया बनाने वालों के लिए यह साफ चेतावनी है—अब बचना मुश्किल है। निवास एसडीएम कार्यालय में हुई इस कार्रवाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त चेतावनी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.