पूर्व कृषि विकास अधिकारी विनायक नागदवने भाजपा में शामिल, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दिलाई सदस्यता

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का भाजपा से जुड़ने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में बुधवार को परासिया विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी विनायक नागदवने ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने नागदवने को विधिवत भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि नागदवने के लंबे प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के जज्बे का लाभ संगठन को मिलेगा। उनके आने से विशेषकर परासिया क्षेत्र में पार्टी की पैठ और अधिक मजबूत होगी।
इन्होंने जताई खुशी
इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, अरुण गद्रे, रोशन सिंगनापुरे, मनीष निर्मलकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।