छिंदवाड़ा पुलिस का ‘सड़क सुरक्षा’ एक्शन मोड यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर चला चाबुक

4

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में जिले में विशेष अभियान छेड़ दिया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने सड़क पर स्टंट दिखाने वाले, तीन सवारी बैठने वाले और रॉन्ग साइड चलने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है।

​कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड 113 वाहनों पर भारी जुर्माना
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामेश्वर चौबे के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक राकेश तिवारी व उनकी टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान कुल 113 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 46,100/- रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

​प्रमुख चालानी कार्रवाई एक नजर में
​बिना हेलमेट 62 प्रकरण (18,600 रुपये जुर्माना),
​बिना सीट बेल्ट 12 प्रकरण (6,000 रुपये जुर्माना),
​नो पार्किंग 10 प्रकरण (5,000 रुपये जुर्माना),
​रॉन्ग साइड ड्राइविंग 05 प्रकरण (3,500 रुपये जुर्माना),
​रेड लाइट जंप 06 प्रकरण (3,000 रुपये जुर्माना),
​ब्लैक स्पॉट पर दी गई ‘लाइफ सेविंग’ ट्रेनिंग
​पुलिस का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि जान बचाना भी है।
इसी कड़ी में सिवनी रोड स्थित रामगढ़ी ब्लैक स्पॉट पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यहाँ यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों को C.P.R. (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। लगभग 20-25 लोगों को सिखाया गया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में अस्पताल पहुँचने से पहले घायल की जान कैसे बचाई जा सकती है।
​”यातायात नियमों का उल्लंघन ही अधिकांश दुर्घटनाओं की जड़ है। हमारा लक्ष्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता फैलाना है ताकि हर नागरिक सुरक्षित घर पहुँच सके। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।यातायात विभाग,

​अपील सुरक्षित रहें, जिम्मेदार बनें
​यातायात पुलिस ने आम जनता से विनम्र अपील की है कि वे दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाएँ, चार पहिया में सीट बेल्ट का उपयोग करें और यातायात संकेतों का पालन करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.