घुघरी को मिली सांस्कृतिक सौगात विधायक ने वीरांगना रानी दुर्गावती और त्यागी जी महाराज की प्रतिमाएं कीं समर्पित

55

दैनिक रेवांचल टाइम्स, मंडला।विकासखंड घुघरी में क्षेत्रीय गौरव, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए बिछिया विधायक ने अपनी विधायक निधि से निर्मित भव्य मंच पर स्थापित होने वाली दो महत्वपूर्ण प्रतिमाओं को विधिवत ग्राम पंचायत एवं स्थानीय नागरिकों को समर्पित किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
पहचान और आस्था के केंद्र बनेंगे स्थल
घुघरी बस स्टैंड में अदम्य साहस और बलिदान की प्रतीक अमर शहीद वीरांगना रानी दुर्गावती जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो आने वाली पीढ़ियों को वीरता और स्वाभिमान का संदेश देगी।
वहीं त्यागी चौक में क्षेत्र की आस्था के केंद्र परम पूज्य त्यागी जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे यह स्थान श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा।
जनभागीदारी से साकार हुआ सपना
इस गौरवपूर्ण कार्य को मूर्त रूप देने में विधायक के विशेष प्रयासों के साथ ग्राम पंचायत घुघरी और समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतिमाओं के निर्माण में कलात्मकता और तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया, जिसमें तकनीकी विशेषज्ञ विनय चौकसे का सराहनीय सहयोग रहा।
भव्य अनावरण की तैयारी
विधायक ने प्रतिमाएं सौंपते हुए बताया कि शीघ्र ही शुभ मुहूर्त में भव्य आयोजन के साथ दोनों प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा।
प्रतिमाएं मिलने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने विधायक एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे घुघरी के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.