पूनम उईके बनीं कांग्रेस महिला आदिवासी प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी

2

 

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूनम उईके को कांग्रेस महिला आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर हुई नियुक्ति
​राजीव भवन स्थित आदिवासी प्रकोष्ठ कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह नियुक्ति पत्र सौंपा गया। यह नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुल नाथ के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकते व प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी की सहमति से की गई है।

​संगठन को मिलेगी नई मजबूती
​आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष स्नेह कुमार सरेआम ने पूनम उईके को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा
​”हमें पूर्ण विश्वास है कि पूनम उईके के नेतृत्व में महिला आदिवासी संगठन का विस्तार होगा और जमीनी स्तर पर कांग्रेस के हाथ मजबूत होंगे। यह नियुक्ति क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है।

​इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
​इस नियुक्ति प्रक्रिया में आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम नारायण परतती, वरिष्ठ नेता संजय परतेती और संतोष भारती का विशेष सहयोग रहा। नियुक्ति के उपरांत स्नेह कुमार सरेआम ने शीर्ष नेतृत्व (कमलनाथ व नकुल नाथ) के प्रति आभार व्यक्त किया।
​नवनियुक्त जिला प्रभारी पूनम उईके ने संकल्प लिया है कि वे जल्द ही संगठन का विस्तार कर कमलनाथ और नकुल नाथ के हाथों को मजबूती प्रदान करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.