अंतर्राज्यीय ‘चैन स्नैचर’ गिरोह का पर्दाफाश छिंदवाड़ा GRP को मिली बड़ी कामयाबी

​तीन राज्यों में सक्रिय था पांच सदस्यीय संगठित गिरोह; चलती ट्रेनों में ट्रॉली बैग काटकर उड़ाते थे कीमती जेवरात

2

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

चलती ट्रेनों में यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर उनके सामान और कीमती जेवरात पर हाथ साफ करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोह को छिंदवाड़ा जीआरपी (GRP) ने दबोचने में सफलता हासिल की है।
यह गिरोह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में सक्रिय था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना फिलहाल फरार है।

​ऐसे चढ़ा गिरोह पुलिस के हत्थे
​बीते 14 फरवरी को भीमगढ़ कॉलोनी (सिवनी) निवासी ममता साहू के साथ छिंदवाड़ा-नैनपुर पैसेंजर में चोरी की घटना हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने उनके ट्रॉली बैग की चैन खोलकर सोने का हार (कीमती लगभग 45,000 रुपये) चोरी कर लिया था।
​रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी की। 24 फरवरी को जीआरपी, आरपीएफ और नागपुर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​इन राज्यों में फैला था आतंक
​पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर हैं और संगठित होकर वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह भोपाल, बीना, कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, नागपुर, कटनी, मैहर और रीवा जैसे बड़े स्टेशनों और वहां से गुजरने वाली ट्रेनों में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
​भूरे खान (58 वर्ष) – अलीगढ़ (U.P.)
​देवेन्द्र कुमार (38 वर्ष) – फिरोजाबाद (U.P.)
​प्रेमदास उर्फ प्रेमा (49 वर्ष) – हाथरस (U.P.)
​संत सिंह (45 वर्ष) – आगरा (U.P.)
​ह्रदेश कुमार (38 वर्ष) – एटा (U.P.)

​पुलिस का कथन
पकड़े गए आरोपियों पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश जारी है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जीआरपी टीम

​सराहनीय भूमिका
​इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने, उपनिरीक्षक आर.एल. उइके, आरपीएफ के अनिल पवार सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.