विभागीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

दैनिक रेवाँचल टाईम्स मण्डला :- कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं कार्यालय जिला आयुष अधिकारी मण्डला में विभागीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में विभागवार एजेंडावार चर्चा करते हुए सुश्री गीता आर्मो एवं डॉ गायत्री अहाके की अध्यक्षता में विभागीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के विभिन्न लंबित प्रकरणों के संबंध में निराकरण की जा चुकी है।बैठक में कर्मचारियों के सातवें वेतनमान, के निर्धारण, समयमान वेतनमान, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं सेवा सत्यापन, कर्मचारियों के स्वत्त्व भुगतान,वरिष्ठता सूची, विभागीय भविष्य निधि पर्ची, पेंशन प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण सहित अन्य विषयों पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारी के साथ विमर्श किया गया । इस अवसर राधेलाल नरेटी,के डी दुबे, सतीश चन्द्रौल, सतीश मिश्रा, रविशंकर साहू, मिश्रीलाल यादव, राजेश गोयल,एन के शुक्ला, राजेश कुमार खरे, राजेश अम्पुरी,एकल कुमार पटेल,गजराज मरावीं, प्रकाशचन्द्र वरकड़े सहित संबंधित अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।