थाना बीजाडांडी पुलिस की जुआ फड पर दबिश, 04 आरोपियों से नगद सहित 35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त
रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के थाना बीजाडांडी पुलिस ने जुआ फड़ पर कि कार्यवाही, जुआ खेलते चार आरोपियों से नगद सहित 35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त
वही जानकारी के अनुसार दिनांक 29-30 जून 2025 की दरम्यानी रात्रि थाना बीजाडांडी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेरानी स्थित शीला फार्म (गद्दा फैक्ट्री) के पीछे खुले मैदान में तिरपाल का टेंट लगाकर, मेट बिछाकर एवं सर्च लाइट की रोशनी में ताश के 52 पत्तों पर रूपयों-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेला जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु थाना बीजाडांडी से टीम रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर चार व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
पकड़े गये आरोपी राकेश गुप्ता पिता राम नारायण गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुआं थाना बहोरीबंद जिला कटनी, फूल सिंह लोधी पिता प्रभाल सिंह लोधी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कुंवरपुर बजरंगगढ़ थाना पाटन जिला जबलपुर, अठई बर्मन पिता होरी लाल बर्मन उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 चौधरी मोहल्ला पाटन थाना पाटन जिला जबलपुर एवं संजय पटेल पिता मोती लाल पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खलरी थाना सिहोरा जिला जबलपुर हैं।
उक्त आरोपियों के कब्जे से नगद ₹15,500/- ताश के 52 पत्ते, टेंट के लिए उपयोग में लाई गई सामान, टॉर्च, 04 कार जिसमे सफेद रंग की टवेरा कार, सफेद रंग की बुलेरो, सिल्वर रंग की बुलेरो क्रमांक एवं नीले रंग की आल्टो कार क्रमांक तथा दो मोबाइल फोन जिसकी कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹35 लाख 36 हजार 550 रूपये है विधिवत जप्त कर चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना बीजाडांडी में धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।