संदीप रघुवंशी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी बधाई

42

 

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने संदीप रघुवंशी को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए रघुवंशी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
​जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि संदीप रघुवंशी लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। किसान हितों के प्रति उनकी सक्रियता और वित्तीय अनुशासन की गहरी समझ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि रघुवंशी के अनुभव से किसान मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश के किसानों की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से बुलंद होगी।
यादव ने आगे कहा कि भाजपा में पद एक जिम्मेदारी है और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान मिलता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रघुवंशी संगठन में पारदर्शिता और किसान कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.