मिड डे मील का राशन फिर नहीं पहुंचा उचित मूल्य दुकानों में, सांझा चूल्हा योजना भी प्रभावित

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। मध्य प्रदेश मंडला जिले में शासन प्रशासन की कार्यशैली लापरवाही पूर्वक चल रही है काफी लंबे समय से चर्चा में सुनने को मिल रहा है कि शासकीय उचित दुकानों में सरकारी स्कूलों के लिए मध्यान भोजन का चावल और आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित सांझा चूल्हा

कार्यक्रम की राशन सामग्री फरवरी माह में नहीं पहुंचाई गई है कब से कब तक की राशन सामग्री दी जा रही है यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा है प्रतिमाह राशन सामग्री देने में लापरवाही बरती जा रही  है इसी तरह राशि देने में भी लापरवाही बरती जा रही है जिससे समूह परेशान है जन अपेक्षा है इस संबंध में जांच पड़ताल कराई जाए कि आखिरकार लापरवाही क्यों

की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.