विद्यार्थी परिषद के प्रयासों से नैनपुर महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ

दैनिक रेवांचल टाइम्स – नैनपुर मंडला जिले की नैनपुर तहसील में स्थित एक मात्र शासकीय स्नातक महाविद्यालय जिसमें की अनेकों सुविधाओं का अभाव लगातार बना रहता है जिस असुविधा के लिए छात्र हित में लड़ाई लड़ कर विद्यार्थियों ओर छात्र छात्राओं को उनका हक दिलाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ज्ञात हो कि विद्यार्थी परिषद लगातार 77 वर्षों से विद्यार्थी हित में कार्य करते आ रहा है इसी कड़ी में शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में जहां वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही थी जो कि – जनभागीदारी समिति से संचालित दो विषय एम ए राजनीति विज्ञान व एम ए हिन्दी साहित्य दोनों ही विषयों के शिक्षक नहीं है जिस कारण से विद्यार्थियों को अध्ययन करने में बहुत परेशानी हो रही थी जिस समस्या के समाधान हेतु विद्यार्थी परिषद ने लगातार सभी विद्यार्थियों के साथ ज्ञापन व आंदोलन किया जिसके परिणाम स्वरूप जनभागीदारी समिति की बैठक के पश्चात निर्णय करके दोनों विषय के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया जिसमें की योग्यता अनुसार व्यक्ति अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकता है इस समस्या के लिए विद्यार्थी परिषद ने खुल कर आवाज उठाई जिसके लिए समस्त छात्र समुदाय में विद्यार्थी परिषद का आभार जताया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.