*मंडला पुलिस की कार्रवाई — आईसर ट्रक से 27 मवेशियों का क्रूरतापूर्वक अवैध परिवहन पकड़ा

 

थाना मोहगाँव पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार, वाहन एवं मवेशी जप्त

रेवांचल टाइम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में अवैध रूप से पशुओं के क्रूरतापूर्वक परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहगाँव पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
*दिनांक 06.03.2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आईसर ट्रक क्रमांक MP 07 GA 9127 में मवेशियों को ठूस-ठूस कर भरकर ले जाया जा रहा है, जो बायपास रोड किनारे फंसा* हुआ है।
सूचना पर *थाना प्रभारी मोहगाँव वेदराम हनोते के नेतृत्व में पुलिस टीम* मौके पर पहुंची, जहां ट्रक में मवेशियों को रस्सियों से सींग एवं पैरों में बांधकर भरा हुआ पाया गया। *पुलिस द्वारा वाहन चालक शेख रहीम पिता शेख स्माईल उम्र 54 वर्ष निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, पसियाना, थाना गोहलपुर जिला जबलपुर को मौके पर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पोकलेन मशीन की सहायता से फंसे वाहन से मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया तथा घायल मवेशियों के उपचार हेतु पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर उपचार* कराया गया।

पुलिस द्वारा मौके पर 27 नग मवेशी (कीमत लगभग ₹5,25,000/-) एवं परिवहन में प्रयुक्त आईसर ट्रक (कीमत लगभग ₹22,00,000/-) जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*आरोपी*
1=शेख रहीम पिता शेख स्माईल
उम्र – 54 वर्ष
निवासी – वार्ड क्र. 35 लाल बहादुर शास्त्री पसियाना, पंचशील स्कूल के पास, थाना गोहलपुर जिला जबलपुर

*जप्त सामान*
1= *कुल 27 नग मवेशी ( अनुमानित कीमत लगभग ₹5,25,000/-)*
2= *आईसर ट्रक क्रमांक MP 07 GA 9127 (कीमत लगभग ₹22,00,000/-)*

Leave A Reply

Your email address will not be published.