बजाग के तहसील भवन में खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

“एस डी एम ने ली अधिकारियों की बैठक”

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग – अनुविभागीय अधिकारी रामबाबू देवांगन की अध्यक्षता में खण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक तहसील कार्यालय बजाग में रखी गयी ।
बैठक में पंचायत एवं गा्मीण विकास विभाग को जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रगति लाने तथा कार्यों की गुणवत्ता बनायें रखने हेतु नियमित मानीटरिंग करने ,मनरेगा बजट तथा मस्टर रोल की मानीटरिंग व समग्र ई के वाई सी की समीक्षा की गयी । सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन वितरण तथा तीन माहों का अग्रिम खाद्यान्न प्रदान करने ,स्वास्थ्य विभाग से वर्षा जनित बीमारियों से बचाव हेतु दवाओं के भण्डारण तथा संक्रमण संभावित क्षेत्रों में शिविर लगाने के निर्देश दिये गये। पेयजल स्रोतों में दवा डालने ,पेयजल स्रोतों के आस पास सफाई रखने ,छात्रावासों में साफ सफाई तथा मीनू पालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया । वन विभाग में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के सामुदायिक पट्टों में विस्तार से चर्चा की गयी।
शिक्षा विभाग को समय पर समस्त छात्रों तक पुस्तकें पहुंचाने तथा तथा शौचालय व अन्य निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व समय सीमा पूर्ण करने के निर्देश दिये गये ।
साथ ही उद्यानकी विभाग को वर्षा पूर्व पौधों की उपलब्धता रखने को निर्देशित किया गया । समीक्षा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ,महिला बाल विकास विभाग , स्वास्थ्य विभाग ,वन विभाग , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ,शिक्षा विभाग ,खाद्य विभाग ,उद्यानकी विभाग के खण्ड स्तरीय अधिकारी व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.