जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 107 आवेदकों की समस्या

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। जनसुनवाई में 107 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर हुनेद्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला श्रीमति सोनल सिडाम सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी व आवेदन लिए और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.