श्री राम जन्मोत्सव पर पिंडरई में भव्य महाप्रसाद वितरण, सभी समुदायों की सराहनीय भागीदारी

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, पिंडरई में श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम पिंडरई में एक भव्य महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिंडरई एवं निवा मोबाइल हब एंड ऑनलाइन के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें ग्रामवासियों का उत्साह और सहयोग देखने लायक रहा।कार्यक्रम में ग्राम के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ मुस्लिम भाइयों की सहभागिता ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया।

महाप्रसाद वितरण के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजकों ने ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं कार्यक्रम में संचालक निशांत वैष्णव एवं शिवम् कटारे निवा मोबाइल हब के संचालक अनुभव पाण्डेय माँ आदिशक्ति दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्छ उदय यादव शशि गुप्ता गणेश दास गोटू करेंद्र झारिया  युवा साथी हुमेश प्रताप सिंह राजपूत दीपांसु सेन नैतिक राजपूत कुलदीप श्रीवास साहिल अशरफी सहित सभी श्रद्धालु उपस्तिथ हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.