डिजिटल नैनपुर, साफ नगर स्मार्ट नगर, नैनपुर नगरपालिका की पहल: डोर-टू-डोर डिजिटल नंबर प्लेट योजना का शुभारंभ, घर बैठे जमा होगा टैक्स

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स | नैनपुर नैनपुर नगर पालिका द्वारा शहर को डिजिटल रूप में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी के नेतृत्व में डिजिटल डोर नंबर प्लेट योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत नगर के सभी वार्डों में प्रत्येक घर पर डिजिटल नंबर प्लेट लगाई जाएगी।

यह पहल केंद्र सरकार के Digital India अभियान की मंशा के अनुरूप है, जिसके तहत नैनपुर नगर पालिका भी डिजिटल कम्पनी के सी ई ओ कृष्ण कुमार चौधरी के द्वारा ई आई एम टी रामपुर उत्तर प्रदेश  के माध्यम से डिजिटल डोर नम्बर प्लेट लगाकर रूपांतरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

योजना के शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमाति कृष्णा पंजवानी, मदन जांगड़े, प्रेम चोटिल, कंचन डेहरिया, विद्या डेहरिया, राजन राजपूत, सुरेश नाग, शिवाजी श्रीवास, कामनी रजक, मीनू तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल होकर डिजिटल कार्ड भी जारी किया गया। जहाँ इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर पर लगने वाली डिजिटल नंबर प्लेट के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

इस डिजिटल प्लेट की खासियत यह है कि इसमें केवल मकान नंबर ही नहीं, बल्कि परिवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगी, जैसे—

परिवार के सदस्यों का विवरण

स्वास्थ्य (बीमारी) से संबंधित रिकॉर्ड

नगरपालिका में पंजीकरण की स्थिति

आवासीय एवं किरायेदार की जानकारी

आधार कार्ड से संबंधित विवरण

वहीं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (दुकानों) के लिए यह शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें दुकान से संबंधित संपूर्ण डेटा भी शामिल रहेगा।

नगरपालिका का मानना है कि इस डिजिटल प्रणाली से नागरिकों को घर बैठे टैक्स जमा करने की सुविधा मिलेगी, साथ ही प्रशासन को शहर की सटीक जानकारी उपलब्ध होने से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

नैनपुर नगरपालिका की यह पहल शहर को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ पारदर्शिता, सटीकता और नागरिक सुविधा के नए मानक स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.