भारतीय पत्रकार संघ AIJ की दिल्ली प्रदेश की बैठक संपन्न हुई : 22 राज्यों के हर जिले में संगठन विस्तार की मजबूत पहल

नई दिल्ली। भारतीय पत्रकार संघ AIJ की दिल्ली प्रदेश मासिक बैठक हकीकत आप तक न्यूज कार्यालय, दाल मिल रोड, उत्तम नगर में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण की अध्यक्षता में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि पत्रकार एकता, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में उभरी।
बैठक में दिल्ली प्रदेश में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक सशक्त एवं संगठित टीम के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों के आपसी परिचय से हुई, जिससे संगठन में व्यक्तिगत जुड़ाव एवं विश्वास की भावना को मजबूती मिली। इसके पश्चात पत्रकार एकता, संगठन निर्माण, पत्रकार सुरक्षा एवं प्रदेश कार्यकारिणी गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक विमर्श हुआ।
बैठक का संचालन दिल्ली प्रदेश महासचिव एवं न्यायिक नायक न्यूज के संपादक आर. के. राठौर द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। उन्होंने संगठन की कार्ययोजना, विस्तार रणनीति एवं पत्रकार हितों के संरक्षण को लेकर स्पष्ट दिशा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र द्विवेदी, सरदार चरणजीत सिंह (सम्पादक, दैनिक रुस्तम ए हिन्द), मुकेश भोगल (सम्पादक, दैनिक समाचार निर्देश), दीपक खोसला (सम्पादक, नई सोच), सत्य प्रकाश सक्सेना, महेंद्र सिंह नागी (सम्पादक, हकीकत आप तक), रजनीश कुमार (सम्पादक, सनसनी आज तक), योगराज शर्मा (सम्पादक, आज की दिल्ली), पंकज भट्टी, विजय पूनिया, रणवीर सिंह शौकीन, प्रीति यादव, पंकज बत्रा, मनोज कुमार सहित अनेक पत्रकारों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिल्ली जैसे राष्ट्रीय केंद्र में संगठन के सशक्त होने से न केवल स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी हस्तक्षेप संभव होगा, बल्कि पत्रकारों पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध एकजुट और मजबूत आवाज भी बुलंद की जा सकेगी।
एआईजे प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण नंद ने बताया कि पत्रकार जगत के कल्याण और सम्मान हेतु देशभर में 600 से अधिक जिलों में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की सक्रियता और विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के सबल नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बैठक में दिल्ली प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती, सभी 11 जिलो में कार्यकारिणी की नियमित बैठक एवं दिल्ली प्रदेश में कार्यरत सभी पत्रकार साथियों के हितों के संरक्षण को लेकर ठोस निर्णय लिए गए।
उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) वर्तमान में 22 राज्यों में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए निरंतर विस्तार की दिशा में अग्रसर है। संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
वही यह बैठक इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) आने वाले समय में पत्रकारों की आवाज को और अधिक प्रभावी, संगठित एवं सशक्त बनाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगा।