सफलता की गूँज… बालाजी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों ने लहराया परचम
संस्कार और शिक्षा के संगम ने पूरे किए गौरवशाली 30 वर्ष; नर्सरी से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
नगर के प्रतिष्ठित बालाजी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशियों का माहौल छा गया।
नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता अर्जित की है। परिणाम मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर ‘बधाई’ के स्वर से गूंज उठा।

30 वर्षों का स्वर्णिम सफर
विद्यालय ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि खेलकूद, विज्ञान, पर्यावरण और सामान्य ज्ञान की दिशा में भी अग्रणी रहते हुए अपने सफलतम 30 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने दोहराया कि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और उच्च संस्कारों के साथ एक सभ्य व सशक्त नागरिक बनाना है, ताकि वे देश-दुनिया के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें।
प्रतिभाशाली सितारों की सूची (कक्षावार प्रथम स्थान)
इस वर्ष के परिणामों में विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम से 99% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मुख्य विद्यार्थी निम्नलिखित हैं
विद्यार्थी का नाम अंक (%) विद्यार्थी का नाम अंक (%)
काम्या बुनकर 99.5% रियांश रघुवंशी 99.5%
मिशिका शर्मा 99.5% अबीहा अंसारी 99.5%
आभ्या सोनी 99.5% कंचन बंदेवार 99.0%
उत्कर्ष भावरकर 99.16% दिव्यांश वर्मा 99.21%
राहत अली 99.0% अक्ष श्रीवास्तव
साथ ही गारगी बघेल, याशिता गोलैत, मो. सोमय, हीयांश, मयूर, समृद्धि, अनुश्री, अभितोष, धैर्य, पलक, खुशी, राशि, ओजस्व, डॉली, नैतिक, वैष्णवी, निहाल, मो. फरहान, रुकसार, जयकुमारी, शीतल, गीतांश, चन्दन, हर्षिता एवं मिताली सिंधे ने भी अपनी-अपनी कक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।)
शुभकामनाओं का तांता
सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बी. अनुराधा नायडू, एसोसिएट डायरेक्टर बी. अभिषेक नायडू एवं बी. आदर्श नायडू सहित समस्त शिक्षक स्टाफ ने बधाई दी। प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।विद्यालय प्रबंधन