भूमि विवाद ने पकड़ा तूल…..स्टे के बावजूद निर्माण का आरोप; कार्रवाई की मांग

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला।मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुभरिया में भूमि विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें आवेदक ने स्टे आदेश के बावजूद जबरन निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदक गुनूराम साहू ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी भूमि खसरा नंबर 507/2/2, रकबा 0.3400 हेक्टेयर उसके नाम दर्ज है। उक्त भूमि पर न्यायालय द्वारा स्टे आदेश भी लागू है, इसके बावजूद गुलाब साहू द्वारा कथित रूप से जबरदस्ती मकान निर्माण किया जा रहा है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। साथ ही उसके द्वारा बनाए गए ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया गया है। आवेदक ने संबंधित व्यक्ति को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

श्री साहू ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी भूमि से कब्जा हटाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.